प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल “आईआरजीसी” के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कहा है कि ईरान की इस्लामी क्रांति के 40 वर्षों के दौरान ईरान की महान जनता ने विभिन्न मैदानों में दुश्मनों को पराजित किया है और अपनी स्वतंत्रता की पूर्ण सुरक्षा की है। उन्होंने अमेरिका की युद्धोन्मादी नीतियों और आक्रामक रवैये की ओर इशारा करते हुए कहा कि, ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका द्वारा युद्ध आरंभ किए जाने की संभावना बिल्कुल नहीं है क्योंकि अमेरिका के लिए युद्ध की स्थिति अनुकूल नहीं हैं और अब कोई भी देश अमेरिका का सहयोगी नहीं रहा है।
आईआरजीसी के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने इराक़ी कुर्दिस्तान में ईरान के दुश्मनों के ख़ुफ़िया ठिकाने पर ईरानी सेना के हालिया मिसाइल हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि शत्रु जहां भी ईरान को क्षति पहुंचाने का प्रयास करेंगे ईरान का उनको ऐसा मुंहतोड़ जवाब देगा कि दुश्मन के पास पछताने का मौक़ा भी नहीं होगा।